कटिहार, जनवरी 5 -- कटिहार, एक संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार बारिक चौक के समीप दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गये। इस मामले में बारिक चौक निवासी सबीता देवी देवी ने शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया था कि भोज खाकर घर जाने के क्रम में विवाद होने पर मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गया है। प्रिसं सहित तीन जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके आवेदन पर तीन नामजद पर केस दर्ज किया गया है। इस घटना में तीन लोग घायल हो गया है। नगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...