गोंडा, जून 28 -- खरगूपुर, संवाददाता। मारपीट की अलग - अलग घटनाओं में दो महिला सहित तीन लोगों की लाठी डंडे से पिटाई कर दी गई। पुलिस ने नौ आरोपितों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है। बताया जाता है कि रामनगर झिंन्ना निवासी पवन कुमार पुत्र स्वामी दयाल की आशिकी पुड़िया उधार न देने पर मर्दन पुरवा गांव के निवासी प्रेमशंकर द्विवेदी उर्फ ननके उनका लड़का और दो अन्य लोगों ने लाठी डंडे से पिटाई कर दी।परसौरा महेशपुर निवासी गुड़िया पत्नी लछमन को पारिवारिक विवाद के कारण पति, सास, ससुर ने लाठी से मारा वहीं चौहट्टा निवासी अंजनी पत्नी सतेंद्र प्रसाद को पुरानी रंजिश को लेकर सूरज कुमार और उनके पिता कृष्ण कुमार ने रात को लाठी डंडे से मारा और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर घायलों को अस्पताल...