छपरा, जनवरी 23 -- तरैया । थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में शुक्रवार को तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये । घायलों में दीपक कुमार एवं सुशीला देवी का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर छपरा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहीं घायल रेखा देवी का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...