कन्नौज, जून 6 -- तालग्राम, संवाददाता। नगला छोटे गांव निवासी एक युवक ने गांव के ही तीन लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के गांव नगला छोटे निवासी पीड़ित इंस्पेक्टर पुत्र स्व. प्यारेलाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 30 मई की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपने घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान नाली के विवाद को लेकर गांव के ही उदयवीर, सौरभ और गौरव उसके पास आ गए। आरोप है कि तीनों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। यह भी पढ़ें- मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में तीन पर केस शोर-शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। मारपीट में घायल होने पर पीड़ित का पुलिस द्वारा मेडिकल परीक्षण भी ...