भागलपुर, जून 10 -- सुल्तानगंज, संवाददाता।  बाथ थाना क्षेत्र के इंग्लिश रतनपुर गांव में मारपीट की घटना का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित महिला ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंग्लिश रतनपुर निवासी रेणु देवी ने बाथ थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के तीन लोगों पर मारपीट करने, गाली-गलौज करने तथा विवाद उत्पन्न करने का आरोप लगाया है। बाथ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि रेणु देवी के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- महिला से मारपीट, प्राथमिकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...