जौनपुर, मई 29 -- शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए भू-विवाद को लेकर पट्टीदारों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया। पक्खनपुर गांव में गुरुवार को जमीन के विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए किरन गौतम पत्नी राजेश कुमार, प्रवेश गौतम पुत्र राजेश कुमार, मुस्कान पुत्री संजय कुमार, किरन देवी पत्नी दिनेश कुमार, शुवा पुत्र संजय कुमार तथा सबरहद गांव के उजरौटी पुरवा निवासी प्रिंस राजभर पुत्र गामा राजभर को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने हमराहियों के साथ सभी आरोपितों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया तथा शांति भंग की आशंका में चालान न्यायालय भेज दिया।

हिंदी ...