मधेपुरा, फरवरी 20 -- कुमारखंड। इसराइन कला वार्ड सात में गुरुवार को बहियार में लगे मक्का फसल क्षतिग्रस्त करने के मामले में दो पक्षों में मारपीट हो गयी। मारपीट में गुंजन देवी, सावित्री देवी और साक्षी कुमारी जख्मी हो गयी। इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है। इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...