जौनपुर, अप्रैल 8 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बनेवरा गांव में बच्चों के विवाद ने पुरानी रंजिश को हवा दे दी। मंगलवार शाम पट्टीदारों ने घर पर चढ़कर महिलाओं की पिटाई कर दी, जिसमें तीन महिलाएं घायल हो गईं। पीड़ित राजाराम सोनकर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर जमीदार, सभाजीत, गणेश सोनकर, अमृत और मनीष समेत कई लोग एकजुट होकर उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने उनकी पत्नी चमेला देवी, पूजा देवी और माला देवी को लाठी-डंडों से पीट दिया। मारपीट में महिलाओं के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद परिजनों ने घायलों का उपचार कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्वि...