गोपालगंज, जनवरी 29 -- गोपालगंज। जिले के कटेया थाना क्षेत्र के जमुनहा गांव में गुरुवार हुई मारपीट में तीन बहन व एक भाई घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें पंचदेवरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज किया गया। घायलों में कुबेरनाथ पांडेय की पुत्री आयुषी कुमारी, श्वेता कुमारी, रिमझिम कुमारी और अयांश पांडेय शामिल हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.