भभुआ, मई 9 -- (पेज तीन) भभुआ। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के तिवई गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक ग्रामीण घायल हो गया। घायल जितेंद्र कुमार चैनपुर थाना क्षेत्र के तिवई गांव का निवासी है। परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक द्वारा इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। हि.प्र. महिला से छेड़खानी में प्राथमिकी दर्ज (सिंगल) भभुआ। सोनहन थाना क्षेत्र में एक गांव की महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। सोनहन थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए परिजन द्वारा थाने में आवेदन दिया गया। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला की मेडिकल जांच करायी गयी है। इस मामले में पुलिस जांच-पड़त...