मधेपुरा, जून 6 -- कुमारखंड। कुमारखंड थाना क्षेत्र के रहटा वार्ड 9 में ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया। परिजनों शनिवार को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। घायल ट्रैक्टर चालक संजय मल्लाह और दुर्विश यादव के बीच विवाद में मारपीट की घटना हुई। घायल ट्रैक्टर चालक ने आरोप लगाया कि वे ट्रैक्टर लेकर बहियार से घर लौट रहे थे। उसी दौरान रहटा निवासी दुर्विश यादव, सिंटू यादव मवेशी सड़क पर लेकर जा रहा था। ट्रैक्टर के पीछे ट्रॉली से मवेशी में धक्का लगने से मवेशी घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक ने मवेशी इलाज कराने की बात भी कही। यह भी पढ़ें- मारपीट में ट्रैक्टर चालक घायल लेकिन उक्त दोनों नहीं माने और गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है। इलाज के लिए अस्पत...