फिरोजाबाद, मार्च 17 -- शिकोहाबाद में जेठ-जेठानी की मारपीट, गालीगलौज से तंग आकर महिला ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कराया है। भारती पाठक पत्नी रामनारायण निवासी मोहल्ला आदर्श नगर ने अपने जेठ प्रेमनारायण, जेठानी गीता पर काफी दिनों से परेशान करने का आरोप लगाया है।पीड़िता का आरोप है कि दोनों आए दिन उससे गाली गलौज कर मारपीट करते हैं। पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते है। जेठ-जेठानी उसे घर से निकालने की धमकी देते हुए कहते हैं कि अगर घर से नहीं गई तो हत्या कर शव को वोरी में सील कर देंगे। जमीन जायजाद भी बेच देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...