मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- मीनापुर। सिवाईपट्टी थाने के धपहर गांव में 17 अगस्त की सुबह दो गुटों के बीच मारपीट में जख्मी मनोज सहनी (30) ने शुक्रवार को पीएमसीएच में दम तोड़ दिया। मनोज सहनी के भाई दरोगा सहनी के बयान पर पुलिस ने वीरेंद्र सहनी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। दारोगा सहनी ने पुलिस को बताया कि गांव के ही वीरेंद्र सहनी के यहां भाई का रुपया बकाया था। रुपये मांगने के दौरान दोनों में विवाद हो गया। मारपीट के दौरान मनोज के सिर पर गंभीर चोट लग गई थी। आरोपित वीरेंद्र सहनी राजमिस्त्री का काम करता है। मुखिया अभिषेक कुमार ने बताया कि मनोज को दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इधर, थानेदार त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...