दरभंगा, जनवरी 15 -- बिरौल,।थाना क्षेत्र के अहिलवारा बेलगांव डीह निवासी दिलीप पासवान की मौत बुधवार को इलाज के दौरान पीएमसीएच हो गया। मृतक के साथ नए साल की रात साजिश के तहत मारपीट कर जहर खिलाए जाने का आरोप मे प्राथमिकी दर्ज है। परिजनों ने बताया कि दिलीप पासवान को 01 जनवरी की रात गांव के ही अनिल पासवान ने फोन कर बोलेरो गाड़ी से ससुराल चलने को कहा था। इसके बाद दिलीप घर से निकलने के कुछ देर बाद सूचना मिली कि वह बेहोश अवस्था में हैं। जब हम वहां मिलने पहुंचे तो पता चला डीएमसीएच में भर्ती हैं। वहां स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें पीएमसीएच में इलाज के लिए भेजा गया। डॉक्टरों की जांच में गंभीर मारपीट और जहर दिए जाने की पुष्टि हुई थी। इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। इधर, थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि इस घटना को लेकर मृतक की पत्नी रूबि ...