मोतिहारी, अप्रैल 30 -- मोतिहारी। मारपीट में जख्मी किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक मुफस्सिल थाना के रामगढवा बडहरवा गांव निवासी कमलेश राय (48) थे। सूचना पर मुफस्सिल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजनों ने बताया कि पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा था। एक वर्ष पूर्व भी भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। इसमें कमलेश राय जख्मी हो गए थे। वहीं आरोप लगाते हुए परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम आरोपितों ने कमलेश राय पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई। मृतक के भतीजा अभय कुमार न...