गोपालगंज, अप्रैल 4 -- बैकुंठपुर, एक संवाददाता। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बामों गांव में मारपीट की घटना में घायल अधेड़ की शनिवार को इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। मृतक स्व. बांके साह के 55 वर्षीय पुत्र मनोज साह थे। घटना 15 मार्च की है। वे अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान उन्हें बचाने पहुंचे उनके पुत्र अभिषेक कुमार व अभिनंदन कुमार भी घायल हो गए। परिजनों ने पहले उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीएमसीएच पटना भेजा गया। जहां शनिवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई ।घटना की सूचना मिलने पर एसएफएल टीम व पुलिस पदाधिकारी गांव पहुंचकर मामले की जां...