रुडकी, मार्च 25 -- लक्सर। सुल्तानपुर चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर क्षेत्र में बाइक के रुपयों और सेल लेटर को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। उन्होंने बताया कि एक पक्ष से आसिफ, आजम और तहसीन और दूसरे पक्ष से सलमान, इमरान और राजा शांति भंग में चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...