रुडकी, मार्च 17 -- लंढौरा। दो पक्षों में जमकर मारपीट में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण पर भेज दिया है। लंढौरा मोहल्ला किला और मोहल्ला पठानान के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार देर रात को मेन बाजार में दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। बात बढ़ने पर दोनों पक्ष लाठी डंडों लेकर आपस भिड़ गए। जमकर हुए संघर्ष में चार युवक लहूलुहान होकर घायल हो गए। मोइन और सुएब को गंभीर चोट बताई जा रही है। पुलिस चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल का कहना है कि घायलों को मेडिकल परीक्षण पर भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...