गिरडीह, जून 18 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के चितरोकचरहा गांव में घरेलू विवाद को लेकर बुधवार को आपसी कहा सुनी के बाद महिलाओं के बीच मारपीट की घटना हो गई। जिसमें कुल चार महिलाएं क्रमशः काजल देवी, अस्थमा देवी, भगिया देवी व गुड़िया देवी जख्मी हो गई। घटना के बाद परिजनों द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। बताया गया कि दोनों पक्षों के द्वारा मामले की सूचना देवरी थाना पुलिस को दे दी गई है। यह भी पढ़ें- घरेलू विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...