देवघर, मई 29 -- सारवां प्रतिनिधि। थानांतर्गत सुरसुरा गांव में शादी के रिश्ते को लेकर उत्पन्न विवाद, गाली-ग्लौज व मारपीट को लेकर गांव निवासी सद्दाम अंसारी, पिता- सनाउल मियां द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। उसमें गांव के बहाउद्दीन मियां, सफाकत अंसारी, सलामत अंसारी व अफताब अंसारी को अभियुक्त बनाया गया है। आरोप लगाया गया है कि चारों ने गांव में उनलोगों को शांति से रहना मुश्किल कर दिया है। कहा कि बराबर तंग-तबाह किया जाता है। कहा कि जब भी विरोध होता है तब मारने-पीटने पर उतारू हो जाते हैं। आरोप है कि इनके अत्याचार से यहां कोई पंचायती भी नहीं करना चाहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...