जौनपुर, फरवरी 9 -- डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के सुरकपुर गांव निवासी गोलू राजभर पुत्र जोखू राजभर की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के अनुसार शनिवार की शाम करीब छह बजे पुरानी रंजिश को लेकर नीरज राजभर पुत्र हरि राजभर तथा भोलू, गोलू और विकास पुत्रगण जीतू राजभर निवासी डिहाकोट ने गाली-गलौज देते मारपीट की। जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना में उसे चोटें आई हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...