गंगापार, मई 18 -- दो दिन पूर्व शनिवार की शाम रास्ते के विवाद में हुए दो पक्षीय विवाद में एक पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। बगहा गांव के कमल सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनके पुत्र अभिमान सिंह राजपूत को गांव के धमेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र कुमार पुत्रगण चन्द्रमा प्रसाद व आदित्य सिंह पुत्र धमेन्द्र सिंह, युवराज सिंह पुत्र शैलेन्द्र सिंह गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडे से जमकर पीट दिया। मारपीट की इस घटना में अभिमान सिंह के सिर में गंभीर चोटें आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...