फतेहपुर, फरवरी 21 -- जहानाबाद। थाना क्षेत्र के कीरत सिंह का पुरवा निवासी शिवकरन पाल की तहरीर पर गांव के ही जय नारायण, उसकी पत्नी शिवदेवी, पुत्र और पुत्री के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। शिवकरन पाल ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनकी पत्नी ममता को लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से मारकर घायल कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.