गोरखपुर, दिसम्बर 7 -- बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद। कस्बा निवासी मानस मद्धेशिया की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और करीब दर्जनभर अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। पीड़ित के अनुसार पटना चौराहा स्थित दुकान पर मुकेश सोनकर, उसके भाई विक्की, प्रीतम व मोनू ने विवाद किया। शाम को घर जाते समय सभी आरोपियों ने 20-25 लोगों संग धारदार हथियार से हमला कर दिया। भीड़ जुटने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...