संभल, सितम्बर 30 -- थाना क्षेत्र के गांव अहरोला नवाजी निवासी युवक की उपचार के दौरान अलीगढ़ में सोमवार की रात मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 23 सितंबर को गांव पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। पुलिस इस घटना में एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। थाना क्षेत्र के अहरोला नवाजी गांव निवासी संदीप कुमार ने 23 सितंबर को पुलिस को तहरीर थी। जिसमें उसने बताया था कि 23 सितंबर की रात्रि करीब नौ बजे उनका भाई अंशु 26 वर्ष गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही हरिश्चंद्र, दीपचंद्र और राजाराम लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच गए थे। आरोप है कि तीनों ने आते ही अंशु को घेर लिया और गाली-गलौज कर...