आगरा, जुलाई 14 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में गत दो दिन पूर्व हुई मारपीट में घायल युवक की मंगलवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने नामजद व अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में जितेंद्र पुत्र नेत्रपाल सिंह निवासी दुर्गा कालोनी कासगंज ने बताया है कि गत 12 जुलाई की रात करीब नौ बजे उसके भाई विमल यादव को शेवाराम टेलर के लड़कों व उनके साथियों ने लाठी डंडों से पीटा था। इससे उसके भाई को काफी चोट आईं। वह गत 13 जुलाई को अपने भाई को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गया, जहां चिकित्सकों ने उसके भाई को भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया। मंगलवार की सुबह साढ़े 11 बजे उपचार के दौरान जिला अस्पताल में ही उसके भाई की मृत...