मऊ, मई 11 -- रानीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना रानीपुर क्षेत्र अंतर्गत खिरिया गांव में एक दिन पूर्व मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल युवक का सोमवार की देर शाम उपचार के दौरान जिला अस्पताल से वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। उधर घटना के बाबत परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए रानीपुर थाने में तहरीर दिया है। घटना को लेकर पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत खिरिया गांव निवासी 37 वर्षीय पंकज कुमार की कुछ लोगों से रविवार को मारपीट हो गई थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर अवस्था में घायल होने के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। सोमवार की देर शाम हालत ज्यादा गंभीर होने के बाद जिला अस्पताल से वाराणसी ले जाया जा रहा था, इसी बीच रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। उधर घटना क...