मारपीट में घायल महिला की वाराणसी में मौत
आजमगढ़, मई 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के चतरा दुर्वासा गांव में चार दिन पूर्व हुई मारपीट में घायल महिला की उपचार के दौरान रविवार को वाराणसी में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के चतरा दुर्वासा गांव निवासी 35 वर्षीया बिंदू देवी पत्नी सुरेश यादव से चार दिन पूर्व 19 मई को पट्टीदारों से साइकिल को लेकर विवाद हुआ था। पट्टीदारों ने लाठी डंडा से मारपीट कर बिंदू को घायल कर दिया था। महिला को फूलपुर में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। महिला को बीएचयू वाराणसी में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान रविवार की सुबह मौत हो गई। फूलपुर कोतवाल देवेंद्र प्रताप ने बताया कि मृतका के देवर अभिषेक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.