दरभंगा, जनवरी 25 -- कुशेश्वरस्थान। थाना क्षेत्र के असमा गांव में तीन माह पूर्व दो परिवारों के बीच हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के क्रम में मौत होने की घटना के विरोध में ग्रामीणों ने शनिवार को एसएच 56 को थाना क्षेत्र के असमा गांव में शव को सड़क पर रखकर यातायात ठप कर दिया। इससे करीब एक घंटे तक कुशेश्वरस्थान-दरभंगा मार्ग में यातायात बाधित रहा। मृतका उक्त गांव के रंजीत पासवान की पत्नी कारो देवी (40) थी। सड़क जाम की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष अंकित चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर यातायात चालू करवाया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव के रंजीत पासवान और बैजू पासवान के बच्चों के बीच हुए झगड़े में बैजू पासवान के कई लोगों ने रंजीत पासवान के बच्चे की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इसकी शिकायत करने जब ...