कानपुर, अप्रैल 26 -- कानपुर देहात, संवाददाताा। रनियां थाना क्षेत्र के आंट गांव में गत 14 अप्रैल को हुई मारपीट में घायल महिला की उपचार के दौरान कानपुर में मौत हो गई। उसका शव परिजन वापस गांव लाए तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की छानबीन शुरू की है। आंट गांव में 14 अप्रैल को दो पक्षों में ममूली बात को लेकर मारपीट हो गई थी। इसमें सिर में डंडे की चोट लगने से पैंतीस साल की कमला देवी पत्नी सतीश कुमार त्रिवेदी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। परिजन उनको उपचार के लिए कानपुर ले गए थे। इलाज के दौरान कानपुर में उनकी शनिवार रात में मृत्यु हो गई। इस पर परिजन शव को लेकर वापस गांव आए तो कोहराम मच गया। मां की मौत से उनके पुत्र हरी त्रिवेदी व पंकज त्रिवेदी बिलख उठे। पति की सूचना पर रविवार को रनियां थाने से गांव पहुंचे ए...