पूर्णिया, मई 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।मारपीट में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गयी है। घटना मधुबनी थाना के कृष्णापुरी यादव टोला की है। मृतक की पहचान सुखदेव यादव (85) के रूप में हुई है। यहां जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच बुधवार को मारपीट हुई थी। जिसमें एक पक्ष से बुजुर्ग समेत तीन लोग घायल हुए थे, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आयी थी। मारपीट की घटना के बाद दोनों ओर से मिले आवेदन के आलोक में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसमें एक पक्ष रंजीत यादव एवं चंदन यादव को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें- मारपीट में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत -: चार कट्ठा जमीन के लिए विवाद:--कृष्णापुरी यादव टोला स्थित चार कट्ठा जमीन के लिए दोनों ओर से विवाद चल रहा है। दोनों ओर से जमीन पर दावे किए...