अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्वार्सी थाना क्षेत्र के शहंशाहबाद में मारपीट में घायल हुए कपड़ा कारोबारी की शुक्रवार को मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। दुकान के बाहर कपड़ा लगाने को लेकर दो दुकानदारों में विवाद हुआ था। आरोपियों के हवाला और तस्करी के सिंडिकेट से आरोपियो के तार जुड़े हैं। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बता दें कि शहंशाहबाद नाला रोड निवासी शाकिब 18 पुत्र रियाज मोहम्मद की कपड़े व टेंट की दुकान है। वह परिवार में तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों के अनुसार वह दुकान के सामने प्रचार के लिए कपड़े हैंगर पर टांगता था। इस पर पास में ही स्थित दुकान मालिक कदीर को आपत्ति होती थी। उसका कहना है कि इस तरफ कपड़े टांगने से उसकी दुकान दब जाती है। इसके चलते वह रंजिश ...