बाराबंकी, अगस्त 29 -- जैदपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में 20 अगस्त को हुई मारपीट में घायल गर्भवती की उपचार के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। इस घटना से मृतका के घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने बताया कि पिटाई के दौरान पेट में चोट लगने से महिला का पहले ही गर्भपात हो चुका है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। ग्राम दौलतपुर निवासी रामफेर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 20अगस्त की सुबह करीब नौ बजे उनकी मां मकान के सामने पड़ी मिट्टी उठा रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव के गोविन्द व रामललित वहां पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि वह भी मौके पर मौजूद था। विपक्षी ने उसके, उसकी गर्भवती पत्नी आरती व मां मालती के साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर विपक्षी ने मारपीट शुरू कर दी। इसमें वह सभी घायल ...