धनबाद, अप्रैल 7 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जियलगोरा स्थित एक अवैध शराब दुकान के पास शनिवार रात दो गुटों में हुई मारपीट में घायल भागा निवासी लालमुनि (55) की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद से ही मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बताते हैं कि शनिवार रात करीब सात बजे किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद मारपीट हुई। मारपीट में लालमुनि गंभीर रूप से घायल हो गया था। सोमवार को उसकी स्थिति बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जोड़ापोखर पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है। जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और पुलिस मामले की तहक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.