आजमगढ़, जून 6 -- आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के 22 वर्षीय विपिन को उसके मित्रों ने मारपीट कर 20 मई को घायल कर दिया था। विपिन का भाई उपचार के लिए उसे लेकर गुजरात चला गया था। उपचार के दौरान दो जून को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को विपिन का शव घर पहुंचा। पुलिस सुरक्षा में निजामाबाद के दत्तात्रेय धाम पर अंतिम संस्कार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...