अलीगढ़, जून 10 -- हरदुआगंज, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला अहीरपाड़ा में सोमवार रात पड़ोसियों के जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय योगेश यादव की मंगलवार शाम निजी अस्पताल में मौत हो गई। घटना के वक्त योगेश घर में अकेले सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी पूर्व वार्ड सदस्य बीना यादव बच्चों संग मायके गई हुई थीं। मृतक के भाई अशोक यादव द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार आधी रात मोहल्ले के ही योगेंद्र यादव, संजय यादव, चिंटू यादव, बाबू और मिका ने योगेश के घर का दरवाजा खटखटाया। गेट खुलते ही आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उन पर बेरहमी से हमला कर दिया। योगेश को मरणासन्न हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। परिजन उन्हें पहले मेडिकल कॉलेज और फिर निजी अस्पताल ले गए, जहां मंगलवार अपराह्न करीब साढ़े चार बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।विशे...