नवादा, फरवरी 17 -- कौआकोल, एक संवाददाता थाना क्षेत्र के सेखोदेवरा गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए 45 वर्षीय दशरथ चौधरी पिता रामेश्वर चौधरी की सोमवार को इलाज के क्रम में मौत हो गई। पटना में इलाज के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा गांव में मातम छा गया। इधर, एसपी अभिनव धीमान ने सेखोदेवरा पहुंच कर घटना की जानकारी ली। गौरतलब है कि रविवार को सेखोदेवरा गांव में बबलू चौधरी पिता देवकी चौधरी एवं दशरथ चौधरी पिता रामेश्वर चौधरी के बीच शादी संबंध को बिगाड़ने के आरोप को लेकर मारपीट की घटना हुई थी। बब्लू चौधरी एवं उनके पक्ष के लोगों द्वारा द्वितीय पक्ष के दशरथ चौधरी के परिवार के लोगों पर लाठी डंडा से बर्बरता पूर्वक हमला कर दिया गया था। जिसमें आधा दर्जन से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.