रुडकी, मई 9 -- कलियर। कोटा मुरादनगर निवासी एक युवक के साथ कुछ लोगों ने गाड़ी रोककर मारपीट कर दी। घटना में युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। बिजनौर जिले के ग्राम कुशालपुर निवासी दीपांशु, जो वर्तमान में कोटा मुरादनगर में रहता है, ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सात मई की शाम वह गैस की गाड़ी लेकर जा रहा था। आरोप है कि जसवावाला गांव के पास कुछ युवकों ने उसकी गाड़ी रोक ली और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...