बदायूं, फरवरी 28 -- बदायूं, संवाददाता। फैजगंज बेहटा थाना पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि सड़क पर हुई मामूली कहासुनी के बाद पुलिस टीम एक पिता-पुत्र को घर से उठाकर थाने ले आई, जहां उनके साथ मारपीट की गई और उनकी ईको गाड़ी को मोटर व्हीकल एक्ट में सीज कर दिया गया। घटना को लेकर इलाके में आक्रोश है और पीडित परिवार जांच कर न्याय की गुहार लगाई है। दरअसल बिसौली कोतवाली क्षेत्र के अजनावर गांव के रहने वाले राधेश्याम खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि उनका बेटा रविशंकर कार बुकिंग पर चलाता। पीड़ित पक्षने बताया कि बुधवार रात दोनों गमी की होली से लौट रहे थे। रास्ते में पावर कॉरपोरेशन यार्ड के पास शौच के लिए गाड़ी रोकने पर थाने में तैनात दरोगा और सिपाही पहुंच गए। आरोप है कि दोनों ने नशे की हालत में गाड़ी रोकने का कारण प...