वाराणसी, मई 28 -- सारनाथ (वाराणसी), संवाददाता। सिंहपुर में गुरुवार को मारपीट में कार मिस्त्री 40 वर्षीय मनोज पटेल की मौत हो गई। सारनाथ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए पड़ोस में रहने वाले मौसी और भांजे को गिरफ्तार किया है। मनोज पटेल की सिंहपुर रिंग रोड स्थित डनडन बाबा कुटिया के पास वर्कशॉप है। मनोज सुबह करीब 8.30 बजे बाजार के लिए निकला। पड़ोस के स्व. नरेश पटेल के परिवार से उसकी पुरानी रंजिश है। बाजार जाते समय बाइक सवार मनोज ने नरेश पटेल की छोटी बेटी अर्चना को किसी बात पर टोक दिया। अर्चना ने घर में बात बताई। फिर अर्चना के परिजन मनोज का इंतजार करने लगे। करीब 10 बजे मनोज बाइक से वापस आ रहा था। आरोप है कि तभी अर्चना और उसकी बड़ी बहन के बेटे प्रिंस ने उसे चलती बाइक से खींच दिया। वह बाइक समेत गिर गया और सिर में गंभीर चोट लगी। इस दौरान आरो...