बलिया, मई 14 -- मनियर। इलाके के बड़ागांव में गुरुवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग चोटिल हो गये। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के मोहन गुप्ता और दूसरे पक्ष के अमित गुप्ता और अनुप गुप्ता को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि यह घटना कुछ साल पहले हुई हत्या को लेकर हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...