सहरसा, जनवरी 31 -- सिमरी बख्तियारपुर। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के प्रियनगर गांव में गुरुवार की रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में प्रियनगर गांव निवासी शिवजी पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी ने थाना में दिए आवेदन में गांव के ही ग्रंथ शर्मा पर आरोप लगाया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि पुलिस के द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...