सोनभद्र, जून 28 -- बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जरहा गांव के टोला पोथी पाथर के एक व्यक्ति की तहरीर पर एक युवक केखिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामल की जांच शुरु कर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि देव कुमार निवासी जरहा ने तहरीर देकर बताया कि पड़ोस के कृष्ण कुमार रात्रि में अचानक मेरे घर पर पहुंचा, जहाँ मेरे कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर मारपीट, गाली, गलौज जान से मारने का धमकी दिया। देव कुमार की तहरीर पर आरोपी युवक कृष्ण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...