शाहजहांपुर, मई 29 -- बंडा। बंडा थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों तरफ से करीब आधा दर्जन महिलाएं और पुरुष घायल हुए हैं। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई में एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जबकि दूसरे पक्ष की महिलाएं लगातार थाने के चक्कर काट रही हैं। जानकारी के अनुसार मुनेंद्र पाल सिंह और उनके पड़ोसी पूरन के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। मुनेंद्र पाल की तहरीर पर पूरन, कुंदन, प्रीतम और रामनिवास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोप है कि विरोध करने पर उसे, उसके भाई जोगेन्द्र और पुत्र अजीत को मारपीट कर घायल किया गया।

महिलाओं की शिकायत वहीं दूसरे...