अररिया, जनवरी 26 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग गांवों में बीते चौबीस घंटे के भीतर आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में महिलाओं सहित 13 लोग घायल हो गये। घायलों में दौलतपुर के रविन्द्र कुमार मंडल, सूरज कुमार मंडल, बलुआ कलियागंज की बीबी मुश्तरी, अजमेरुन निशा, जुलेखा खातुन, कुम्हिया रामनगर के अब्दुल मतीन, मु दाऊद, राबिया खातुन, पोठिया के बबलू कुमार विश्वास, बलुआ ड्योढी़ के राकेश मंडल, सूरज कुमार मंडल, मिट्ठू कुमार मंडल व रितेश कुमार मंडल शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पलासी लाया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल खतरे से बाहर बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...