मुंगेर, अप्रैल 3 -- टेटियाबंबर। गंगटा थानाक्षेत्र के औरैया गांव में आपसी झगड़े में मारपीट की घटना घटी, जिसमें एक जख्मी हो गया। जिसका इलाज स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में कराया गया। जख्मी रीता देवी ने गंगटा थाना में आवेदन देकर सुनील मांझी, कारेलाल मांझी एवं सोनिया देवी को नामजद किया है। आवेदन की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...