वाराणसी, अप्रैल 28 -- रोहनिया। घमहापुर-हरदत्तपुर में सोमवार देर शाम दो पक्षों में चरनी पर ईंट बिछाने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य जख्मी हो गए। रोहनिया पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घमहापुर हरदत्तपुर में आशीष पटेल एवं लक्ष्मी नारायन पटेल और 45 वर्षीय लालधर पटेल पट्टीदार हैं। दोनों पक्षों की पांच-पांच फीट की चरनी है। लालधर अपनी चरनी पर ईंट बिछा रहा था, तभी दूसरा पक्ष आशीष पटेल एवं अन्य आए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान लालधर पटेल को अंदरुनी चोट लगी, जिससे वह घायल हो गए। दूसरे पक्ष से आशीष पटेल और लक्ष्मी नारायण को भी चोट लगी। लालधर को परिवार वालों ने भदवर स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, आशीष पटेल ने रात में ही लालधर और दो उनके दो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.