सीवान, अप्रैल 1 -- सिसवन। चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के चैनपुर मुबारकपुर गांव में सोमवार की सुबह आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति सुदामा प्रसाद का पुत्र मनोज कुमार गुप्ता बताया जाता है। घायल का इलाज सिसवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। मारपीट की सूचना पुलिस को दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...