मधुबनी, मार्च 28 -- हरलाखी,एक संवाददाता। हुर्राही गांव के सहनी टोल में शुक्रवार की रात घरेलू विवाद के कारण पति-पत्नी के बीच हुए झगड़ें ने गंभीर रूप ले लिया। खून के धब्बे घर से लेकर सड़क तक फैले हुए थे। बात इस हद तक बढ़ गई कि इस झगड़े में पति-पत्नी के अलावे पूरे परिवार के बीच खूनी झड़प हो गई। दंपति समेत आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पति बालबोध सहनी का सिर फट गया। उसकी मां और पिता समेत बहन व बहू भी घायल हो गई है। जबकि पत्नी के शरीर में गंभीर खरोंचे आई है और चोटिल भी है। वहीं छोटे छोटे तीन-चार बच्चे भी घायल है। सभी घायलों का इलाज उमगांव सीएचसी में कराया गया है। इस पूरे मामले को लेकर एक ओर जहां पीड़ित व घायल पति ने हरलाखी थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है, वहीं उसकी पत्नी ने भी थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लग...