छपरा, जून 22 -- तरैया। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रविवार की देर शाम हुई अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। इनमें जयथर निवासी बिपिन सिंह और माधोपुर बड़ा निवासी संजय कुमार राय को प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। अन्य घायलों में मकेर थाना क्षेत्र के मसूरिया निवासी दिलीप कुमार, माधोपुर बड़ा के सुरेंद्र राय, अरुण राय, राहुल कुमार, अनीता देवी तथा भलुआ शंकरडीह की राजकली देवी शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पागल कुत्ते के काटने से आठ लोग घायल, भर्ती तरैया। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में एक पागल कुत्ते के हमले में आठ लोग घायल हो गए। घायलों में गंडार के संतोष कुमार, फरीदपुरा के हरेंद्र राय, टीकमपुर के भोला राय, केरवा की रीता देवी, पिपरा की जितनी देवी, नवरत्नपुर ...